पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, करणपुर, श्रीगंगानगर के विद्यार्थियों ने टांटिया विश्वविद्यालय के कृषि संकाय का शैक्षणिक भ्रमण किया।
श्रीकरणपुर से आए विद्यार्थियों ने किया टांटिया विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने टांटिया विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के कृषि, कौशल विकास व होम्योपैथी संकाय तथा प्लांट टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला का भ्रमण कर विभिन्न शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कृषि संकाय के भ्रमण के दौरान अधिष्ठाता डॉ. उम्मेदसिंह शेखावत, उपकुलसचिव एवं समन्वयक, कृषि अनुसंधान राकेश वर्मा, मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशाला के प्रभारी डॉ. सतदेव व परीक्षण अधिकारी डॉ. नरेश कुमार यादव, उद्यानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार, प्रसार शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. ऋषि जारयाल तथा सस्य विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रदीप कुमार, विजेंद्र कुमार एवं गुलशन कुमार ने विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा, मृदा एवं जल परीक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों, उद्यानिकी तथा कृषि अनुसंधान के महत्व से अवगत कराया। कौशल संकाय में समन्वयक डॉ. विशाल छाबड़ा, सहायक आचार्य डॉ. आर. एल. राठी तथा कुलदीप गोयल ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक शिक्षा की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। होम्योपैथी संकाय में डॉ. तरसेम सिंह ने विद्यार्थियों को होम्योपैथी संग्रहालय का अवलोकन करवाया तथा होम्योपैथी शिक्षा एवं संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। प्लांट टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला में डॉ. नवीन कुमार, प्रभारी, प्लांट टिश्यू कल्चर लैब; डॉ. विनय कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर; कमलजीत तथा सुश्री नवदीप ने विद्यार्थियों को पादप ऊतक संवर्द्धन तकनीक, पौधों के सूक्ष्म प्रवर्धन तथा विभिन्न फलदार एवं सजावटी पौधों के उत्पादन की आधुनिक प्रक्रिया से परिचित कराया। विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला में उपलब्ध रंग-बिरंगे सजावटी पौधों एवं विभिन्न पौध प्रजातियों को देखकर उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जसविंदर कौर, लेक्चर सुनीता डूडी व सपना तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे।